{"_id":"63333b930ef1014f103439d8","slug":"gonda-pension-memeber-protect-gonda-news-lko6503935170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन आंदोलन को धार देने में जुटी अटेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-20-गोंडा शहर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अभियान में जुटे शिक्षक। -संवाद
- फोटो : GONDA
Link Copied
गोंडा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने अभियान शुरू कर दिया है। आंदोलन को मजबूत करने के लिए सभी विभागों के पांच हजार पेंशन विहीन शिक्षक - कर्मचारियों को सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड में पेंशन बहाली के बाद यूपी में भी पेंशन बहाली के लिए चल रहे आंदोलन को तेज कर दिया गया है। पुरानी पेंशन बहाली अब देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है।
विज्ञापन
जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल दूरबार ने कहा कि अटेवा शिक्षकों कर्मचारियों को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चला रहा है। एक हजार शिक्षक कर्मचारियों ने सदस्यता ले ली है। जिला कोषाध्यक्ष संदीप मौर्य ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश मे पेंशन बहाल कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
बैठक में मुजेहना ब्लाक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें राकेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, धर्मवीर सिंह को महामंत्री एवं अमरनाथ पटेल को ब्लाक कोषाध्यक्ष बनाया। तस्लीम अली को जिला प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर हनुमंत लाल शुक्ला, ओमप्रकाश पासवान, गौरव पांडेय, हिमांशु शुक्ला, जगन्नाथ चौरसिया, रत्नेश द्विवेदी, भजन लाल, सुरेंद्र कुमार, रामकेवल, शिवशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।