{"_id":"6a7b55df60ef3f87d40af0c5","slug":"gonda-patient-bitten-by-a-snake-ambulance-stuck-for-two-hours-due-to-route-diversions-for-kanwariyas-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: सांप ने काटा, कांवड़ियों के कारण रूट डायवर्जन में दो घंटे फंसा मरीज, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: सांप ने काटा, कांवड़ियों के कारण रूट डायवर्जन में दो घंटे फंसा मरीज, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Tue, 11 Aug 2026 10:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:33 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार, बार-बार रोके जाने के कारण वो समय से अस्पताल नहीं पहुंच सके। मरीज की गंभीर हालत बताकर रास्ता देने की गुहार लगाई, लेकिन दूसरे मार्ग से भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान जनार्दन शुक्ल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सांप के काटने के बाद इलाज के लिए अयोध्या ले जाए जा रहे 90 वर्षीय पूर्व प्रधान जनार्दन शुक्ल कांवड़ियों की भीड़ के कारण लागू रूट डायवर्जन में करीब दो घंटे फंसे रहे। रास्ते में जगह-जगह रोके जाने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। श्रीराम अस्पताल अयोध्या पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
वजीरगंज क्षेत्र के जमुनहा निवासी जनार्दन मंगलवार सुबह कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गए थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी वजीरगंज ले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्कूल-कॉलेजों में पहुंचेंगे भाजपा के युवा नेता, जेन-जी की समस्याओं को समझने की होगी कोशिश; सोशल मीडिया पर फोकस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: ट्रस्ट ने शुरू की CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उन्हें अयोध्या रेफर कर दिया। बेटे सविंदर प्रसाद के अनुसार, कटरा में रूट बंद होने से पुलिस ने वाहन रोक दिया। मरीज की गंभीर हालत बताकर रास्ता देने की गुहार लगाई, लेकिन दूसरे मार्ग से भेजा गया। अयोध्या पहुंचने पर भी जांच के कारण कुछ देर रुकना पड़ा। अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।