फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda News: Real sisters jumped into the river with their hands tied together

Gonda News : आपस में हाथ बांधकर नदी में कूदीं सगी बहनें, जीजा की प्रताड़ना से मौत को लगाया गले

Mon, 19 Aug 2024 02:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Aug 2024 02:17 PM IST
सार

सुरेश कुमार के मुताबिक वह दोनों के पीछे-पीछे गए। लेकिन जब तक वह पहुंच पाते, उससे पहले ही दोनों ने दुपट्टे से एक दूसरे का हाथ एक साथ बांध लिया और नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Gonda News: Real sisters jumped into the river with their hands tied together
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा जिले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तामापार गांव की रहने वाली सगी बहनों ने आपस में हाथ बांधकर बिसुही नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी मे डूबने से दोनों की मौत हो गई। सामूहिक खुदकुशी के पीछे बहनों को उनके जीजा द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को निकालकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

 गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी दो बेटियां सुनीता (18) और पुनीता (17) सोमवार की सुबह करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकलीं थीं कि जीजा अशोक कुमार निवासी पचपुती जगतापुर कोल्हार गांव उन दोनों को प्रताड़ित करते हैं। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं, इसलिए अब वह दोनों कभी नहीं मिलेंगी। इतना कहकर दोनों घर से करीब 500 मीटर दूर बिसुही नदी पर बने पुल की तरफ भागीं। 

विज्ञापन

 

सुरेश कुमार के मुताबिक वह दोनों के पीछे-पीछे गए। लेकिन जब तक वह पहुंच पाते, उससे पहले ही दोनों ने दुपट्टे से एक दूसरे का हाथ एक साथ बांध लिया और नदी में छलांग लगा दी। शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे गांव के व्यक्ति के फोन से यूपी 112 पर काल कर सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से शव निकलवाया। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है। एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed