फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda News: Dacoits shot two including cousin, one serious

Gonda News : करनैलगंज में डकैतों का धावा, दो को मारी गोली, हाईस्कूल का छात्र गंभीर, लखनऊ रेफर

Fri, 24 Feb 2023 06:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

हरीत के घर के बगल गुरुवार को दिनेश मिश्रा के यहां रामायण पाठ चल रहा था। घर की छत पर लाउड स्पीकर लगे थे। डकैत जब हरीत के घर में घुसे तो स्पीकर के शोर से लोगों को पहले तो डकैतों के आने का पता ही नहीं चला।

विज्ञापन
Gonda News: Dacoits shot two including cousin, one serious
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के धमसड़ा गांव में गुरुवार की देर रात छत के रास्ते अंदर घुसे डकैतों ने लूटपाट की। विरोध कर रहे दो लोगों को निशाना बनाते हुए तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें हाईस्कूल के छात्र की हालत नाजुक है, उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुहार पर पड़ोसियों और गांववालों के जुटते ही बदमाश हवाई फायर करते हुए भाग निकले। डकैती की सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर आनन-फानन पहुंचे। बाद में एसओजी के साथ-साथ फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर सुरागरसी की। चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

धमसड़ा निवासी हरीत कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सपरिवार सो गए थे, भोर में लगभग तीन बजे चार डकैत छत के रास्ते घर के अंदर घुस आए। डकैतों ने घुसते ही सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। डकैत घर में रखी आलमारी व लाकर तोड़कर खंगाल रहे थे, पड़ोसी अमरेश पांडेय के बेटे सिद्धांत पांडेय उर्फ लिटिल ने डकैतों को देखा तो शोर मचाया।

विज्ञापन


शोर सुनकर चचेरे भाई सुशील मिश्रा और घर के बाहर सो रहे परिवार के अन्य लोगों ने घेराबंदी करके असलहों से लैस डकैतों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें हाईस्कूल के छात्र सिद्धांत पांडेय (15) व सुशील मिश्रा (40) गोली लगने से घायल हो गए।सीएचसी, करनैलगंज में प्राथमिक उपचार के बाद सिद्धांत पांडेय को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसे नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वारदात के चश्मदीद व जख्मी सुशील ने बताया कि बदमाश 25 हजार रुपये नकद व सोने की दो जोड़ी बाली और दो जोड़ी पायल समेत अन्य कई सामान लूट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट की सूचना पर सीओ करनैलगंज विनय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के बाद एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम के संग मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की। स्वान दस्ते ने घर के चारों तरफ चक्कर लगाने के बाद उस तरफ इशारा किया है, जिधर से बदमाश भागे हैं।

सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पुलिस टीम भेजी गई थी। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की मदद से सुरागरसी की जा रही है। चश्मदीद हरीत मिश्रा की तहरीर पर करनैलगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सिद्धांत को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। केस के खुलासे के लिए एसओजी समेत दो टीमें लगाई गई हैं। - आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक, गोंडा

पड़ोस में चल रहा था अखंड रामायण का पाठ, स्पीकर के शोर का उठाया फायदा
धमसड़ा गांव में हरीत के घर के बगल गुरुवार को दिनेश मिश्रा के यहां रामायण पाठ चल रहा था। घर की छत पर लाउड स्पीकर लगे थे। डकैत जब हरीत के घर में घुसे तो स्पीकर के शोर से लोगों को पहले तो डकैतों के आने का पता ही नहीं चला। जब तक आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी हुई और घेराबंदी की तो हवाई फायर करते हुए बदमाश फरार हो गए।

24 जनवरी को भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी
धमसड़ा गांव के हरीत मश्रिा के घर इससे पहले 24 जनवरी को भी डकैतों ने वारदात की कोशित की थी। मगर लोगों के शोरशराबे के बाद गांव के लोग एकत्र हुए तो डकैत फरार हो गए थे। यहीं नहीं गांव के तीन घरों में 22 फरवरी की रात चोरी हुई थी। तीनों मामलों में कोतवाली में तहरीर दी थी। मगर हल्का दरोगा अंकित सिंह तहरीर को दबाए रहे और रिपोर्ट दर्ज नहींं की थी। उन्होंने जांच का हवाला देकर मामले को टरका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed