फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,market,dhanteras

धनतेरस पर धन वर्षा, सौ करोड़ का कारोबार

Sun, 23 Oct 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
gonda,market,dhanteras
गोंडा के चौक बाजार में पूजन सामग्री खरीदते लोग। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। धनतेरस को लेकर शनिवार को जिले में सजी दुकानों में लोगाें ने जमकर खरीदारी की। शहर से लेकर कस्बों तक की बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ लगी। बाजारों में धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से लेकर देररात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। ज्यादातर खरीदारी गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, बर्तन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामानों व कपड़ों की हुई। लोग धनतेरस की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बाजार की रौनक बढ़ती गई। शाम को बाजार में काफी भीड़ हुई। पीपल तिराहे से लेकर भरत मिलाप चौराहे तक लोगों का तांता लगा रहा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी जगदीश रायतानी ने बताया कि धनतेरस पर करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

धनतेरस त्योहार पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के के साथ वाहनों तक की खरीदारी की। सबसे ज्यादा बर्तनों की खरीद की गई। प्रेशर कुकर, गिलास, कटोरी, चम्मच, डिनर सेट, जूस सेट, चम्मच सेट के अलावा थाली, प्लेट आदि के सेट खरीदते लोग देखे गए। इस दौरान दुकानों से झाड़ू भी खरीदते दिखे। धनतेरस के अवसर पर झाड़ू खरीदने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा हुई खरीद
गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा व पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहक उमड़े। चौक बाजार में दीया, कलश, भगवान के वस्त्रों व साज-सज्जा के सामानों की जमकर खरीद की गई। रंग-बिरंगे व चमकीले कपड़ों की डिमांड ज्यादा रही। इसके अलावा लइया, चूरा, गट्टा, मिठाई की भी धूम रही। कपड़े की खरीद को लेकर भी लोगों में उत्साह रहा। शहर के सभी शॉपिंग माल में भीड़ रही। वहीं दुकानों पर भी जमकर खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 बाइक व 50 चार पहिया वाहनों की हुई बिक्री
धनतेरस पर जिले के सभी बाइक के शो-रूम में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। हीरो बाइक और बजाज के शो रूम में अधिक भीड़ देखी गई। हीरो के बाइक के लिए 70 ग्राहकों ने पहले से एडवांस बुकिंग करा रखी थी। शो रूम में ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं, अन्य शोरूमों में बाइकों की बिक्री हुई। होंडा, टीवीएस सहित अन्य वाहन भी बिके। इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। जिले में करीब 300 बाइक व 50 चार पहिया वाहन खरीदे गए। वहीं, ट्रैक्टरों की भी खूब बिक्री हुई।
ज्वैलरी व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर बल्ले-बल्ले
शहर के ज्वैलरी व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी खरीदारी हुई। ज्वैलरी दुकानों में महिलाओं ने सोने व चांदी का सिक्का सहित तमाम तरह के आभूषण की खरीद की। आभूषण व्यवसाईयों के अनुसार जेवरात पर कोई छूट नहीं है, बेहतर क्वालिटी के आभूषण तैयार करके बेचे गए। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर बिजली की झालरों, एलसीडी, एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, गीजर, मिक्सी आदि सामान की जमकर बिक्री हुई।

खिलौने व पटाखे की भी सजी दुकान
बाजारों में बच्चों के लिए खिलौने व पटाखों की दुकानें भी सज गई हैं। खिलौना खरीदने को लेकर बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। गनमशीन, लेजर लाइट, गुड़िया, टेडी बीयर के अलावा भी कई तरह के खिलौने की डिमांड रही। पटाखा बाजार भी चमक उठा है। हालांकि, यहां पर भीड़ नहीं दिखी। लोग दीपावली के दिन भीड़ का अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed