फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,market,dhanteras

धनतेरस आज, सज गए बाजार, जमकर होगी धनवर्षा 18-09-46

Fri, 21 Oct 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
gonda,market,dhanteras
फोटो-6-गोंडा के गुरुनानक चौक के पास एक शोरूम में ग्राहक बाइक के बारे में जानकारी देती कर्मचारी। -सं - फोटो : GONDA
गोंडा। शनिवार को धनतेरस है। इसको लेकर शुक्रवार को बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। जिले में ग्रामीण बाजारों से लेकर जिला मुख्यालय के बाजार सज गए हैं। सराफा, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों और ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कुछ लोगों ने वाहन खरीदे तो कुछ धनतेरस पर ही वाहन घर ले जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बुकिंग करा ली है। दिनभर लोगों की भीड़ के चलते बाजारों में जाम लगा रहा।
विज्ञापन

धनतेरस के एक दिन पूर्व शुक्रवार को चौक बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर बाद चौक बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गया। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। ठठेरी बाजार हो या फिर भरत मिलाप चौराहा, हर तरफ लोगों की उत्साह का माहौल दिखा। बाइकों के शोरूम पर भी लोगों की काफी भीड़ रही। तमाम लोगों ने बाइक की खरीदारी की तो शनिवार को ऐन धरतेरस दिन के लिए बुकिंग करा ली है। पूजन सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। इसी तरह लइया, चूरा, गट्टा, बताशा खरीदने को लोग उत्सुक रहे।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से बनी जेवर ही होती है। बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्के की भी कई वैराइटी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के साथ मिल रहा चांदी का सिक्का
अंशुमान बजाज प्रतिष्ठान की संचालक ज्योति पांडेय ने बताया कि धरतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को कई तरह का ऑफर दिया गया है। बाइक लेने पर चांदी का सिक्का भी दिया जा रहा है। बिना ब्याज के मूलधन पर ही बाइक के फाइनेंस की सुविधा दी गई है। शनिवार को कारोबार चमकने की उम्मीद है।
बर्तन पर दे रहे 10 प्रतिशत छूूट
ठठेरी बाजार में बर्तन की दुकान करने वाले विजय कुमार सिंह का कहना है कि धनतेरस को लेकर बाजार में ग्राहकों की भीड़ आनी शुरू हो गई है। ग्राहकों को बर्तनों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कोरोना के बाद इस बार की दीपावली कारोबार के लिहाज से बेहतर है।
आभूषण बाजार में रौनक
आभूषण व्यवसायी रवि रस्तोगी का कहना है कि दीपावली व धनतेरस को लेकर आभूषण का कारोबार भी चटख हुआ है। शुक्रवार से बाजार में भीड़ बढ़ गई है। ग्राहकों ने शुक्रवार को तमाम तरह के आभूषण खरीदे। उन्होंने कहा कि बाजार में रौनक है। शनिवार को व्यवसाय को और ऊंचाई मिलेगी।
आभूषण कारोबारी राजीव रस्तोगी का कहना है कि धनतेरस में सोने-चांदी के आभूषण की जमकर बिक्री होतऌी है। तमाम ग्राहकों ने पहले ही ऑर्डर देकर आभूषण बनवाया है। नई डिजाइन लोगों की पहली पसंद है। धनतेरस पर सराफा व्यवसाय को रफ्तार मिल गई है।
आज होगा 100 करोड़ का कारोबार
धनतेरस के अवसर पर शनिवार को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद व्यापारी जता रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर हो या फिर कपड़े व बर्तन की दुकानें सभी जगह ग्राहक उमड़ेंगे। सराफा बाजार में भी रौनक है। इस बार धनतेरस पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।

जगदीश रायतानी, जिला प्रभारी एवं प्रांतीय मंत्री, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
बाजार में लगा रहा जाम
धनतेरस के पूर्व शुक्रवार को लोगों की भीड़ के चलते बाजारों में जाम लगा रहा। फव्वारा चौराहे से लेकर गुड्डूमल चौराहा, पीपल चौराहा, ठठेरी बाजार, भरत मिलाप चौराहा तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। माना जा रहा है कि धनतेरस को लेकर खरीदारों की भीड़ बाजार में बढ़ी है। जिससे विभिन्न चौक-चौराहों व बाजारों में जाम की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed