{"_id":"635ebee4a60eb723147a2235","slug":"gonda-flud-rileaf-gonda-news-lko6548750169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई सामग्री
विज्ञापन
गोंडा के बाढ़ प्रभावित गांव ऐली बाढ़ केंद्र में राहत सामग्री बांटते सीडीओ गौरव कुमार। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लायंस क्लब गोंडा अवध की ओर से रविवार को तरबगंज तहसील के ऐली परसौली ग्राम पंचायत के भवन में सीडीओ गौरव कुमार बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित की।
लखनऊ से आए डिस्ट्रिक्ट 321 बी-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विश्वनाथ चौधरी और डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार अशोक गौतम ने ऐली परसौली के पंचायत भवन में लाभार्थियों को खाद्य सामग्री की किट देकर इस पुनीत कार्य की सराहना की। परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्रा की मौजूदगी में लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन के सहयोग से लायंस क्लब गोंडा अवध के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक दिलीप सिंह ऐली परसौली बंधे पर जाकर बेघर हो चुके लोगों में खाद्य सामग्री किट वितरित की। साथ ही बाढ़ से अति प्रभावित क्षेत्र छुट्टन पुरवा, टेपरहन पुरवा, अहिरन पुरवा, पूरे सुखमन, लाला पुरवा, कटवार पुरवा, बंधा मुनि प्रताप सिंह पुरवा, लोहार पुरवा, बरकटी,एली डीहा आदि ग्रामों के 250 चयनित लाभार्थियों को खाद्य सामग्री किट व वस्त्र आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम संयोजक दिलीप सिंह ने बताया कि राहत सामग्री किट में 15 दिन के राशन की पूरी व्यवस्था की गई है। इस दौरान सचिव रमेश प्रताप सिंह, रमेश श्रीवास्तव, रवि रस्तोगी, राजेश जयसवाल उपस्थित रहे। क्लब सचिव रमेश प्रताप सिंह ने पूर्व प्रधान जग प्रसाद यादव, पूर्व प्रधान भोला सिंह, अध्यापक अर्जुन सिंह, सुरजीत सिंह, लेखपाल अंकित वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि मनीराम यादव समेत क्षेत्रीय लोगों व थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज कुबेर तिवारी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।