{"_id":"639cb945f7dc2a0a9968d8fc","slug":"gonda-dance-performance-balidan-diwas-gonda-news-lko66220368","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फरवाही नृत्य पर खूब बजी ताली, निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फरवाही नृत्य पर खूब बजी ताली, निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
गोंडा के टाउनहाल में फरवाही नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। काकोरी कांड के महानायक अमर शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को टाउनहाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर अमर क्रांतिकारी मोर्चा के लोगों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला।
शुक्रवार को सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी त्रिवेदी व अंजली शुक्ला ने नृत्य प्रस्तुत किया। फातिमा स्कूल के बच्चों ने भी देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्तूरबा इंटर कॉलेज की प्रतिमा सिंह, मोहिनी मिश्रा, नैंसी मिश्रा ने नृत्य करके वाहवाही बटोरी। लखनऊ से आईं डॉ. अंजू भरती ने गीत तो विजय यादव की टीम ने फरवाही नृत्य पेशकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
उधर, अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा के तत्वावधान में नगर में मशाल जुलूस निकालकर लाहिड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोर्चा के संयोजक राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में लोग हाथों में मशाल व तिरंगा लिए हुए थे। पीपल चौराहा स्थित राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा के समक्ष मशाल यात्रा का समापन हुआ। शनिवार को शिविर लगाकर रक्तदान किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भरत गिरि, आशीष मोदनवाल, बबलू वर्मा, कमल बाबा, सोनू सोनकर, रतुल सिंह, रजनीश मधुकर, आशीष गुप्ता, अजीत पांडेय, गोविंद मिश्र, रत्नेश मिश्र, संदीप यादव, धर्मेंद्र पांडेय मौजूद रहे।