{"_id":"63af235973177903c03f3c4b","slug":"gonda-cmo-pregnent-gonda-news-lko664291431","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वसूली की सूचना पर महिला अस्पताल पहुंची सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वसूली की सूचना पर महिला अस्पताल पहुंची सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। ऑपरेशन के नाम पर गर्भवती के परिजन से वसूली की सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण में आशा कार्यकर्ता की ओर से पैसे लेने की बात तो सामने आई, लेकिन गर्भवती के परिजनों से रिश्तेदार बताकर शिकायत करने से मना कर दिया।
शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल से किसी ने जिलाधिकारी को फोन कर आशा की ओर से ऑपरेशन के नाम पर 2500 रुपये वसूली की बात कही। जिलाधिकारी ने सीएमओ को भेजकर महिला अस्पताल में जांच करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने ऑपरेशन थियेटर के सामने बैठे गर्भवती के परिजनों से बात किया।
मोकलपुर निवासी वंदना के परिजन विनय कुमार चौबे ने बताया कि मनकापुर के बंदरहवा क्षेत्र की आशा अनुपम उपाध्याय उसकी रिश्तेदार है। ऑपरेशन का कुछ सामान लाने के लिए 2500 रुपये लिया था। उन्हें कोई शिकायत नहीं है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने आशा से परिजनों को पैसा वापस करवा लिया। संवाद