Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda-Ayodhya border sealed; surveillance also being conducted via drones

Gonda News: गोंडा-अयोध्या सीमा सील, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

Fri, 06 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Gonda-Ayodhya border sealed; surveillance also being conducted via drones
नवाबगंज में अयोध्या मार्ग पर की गई बैरीकेडिंग। - संवाद
नवाबगंज। अयोध्या में दीपोत्सव और सरयू पुल पर आतिशबाजी के मद्देनजर गोंडा-अयोध्या सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शिवदयालगंज से अयोध्या जाने वाले मार्ग पर सोमवार से रूट डायवर्जन लागू है। पुराने सरयू पुल पर शुक्रवार को आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर तीन स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

तरबगंज सीओ डॉ. यूपी सिंह ने शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। सीओ ने कहा कि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सीमावर्ती गांवों और कटरा रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। ड्रोन कैमरों और डॉग स्क्वायड से भी निगरानी व चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के लिए दूसरे जिले के 165 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं, जिनमें 15 उपनिरीक्षक शामिल हैं। ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed