फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda and Balrampur champions in divisional athletics

Gonda News: मंडलीय एथलेटिक्स में गोंडा और बलरामपुर चैंपियन

Tue, 17 Oct 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Gonda and Balrampur champions in divisional athletics
गोंडा के नेहरू स्टेडियम में विजेता ​खिलाड़ियों संग अति​थि।
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन हो गया।गोंडा व बलरामपुर को संयुक्त रूप से खेल चैंपियन घोषित किया गया है। गोला फेंक, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, 100, 200, 400 और 500 मीटर दौड़ में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बतौर मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकुमार पांडेय ने विजेताओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय ने बताया कि सब-जूनियर बालिका वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में गोंडा की संजू वर्मा प्रथम और बलरामपुर की सुमन देवी द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में गोंडा की शाहिनी प्रथम और रूमा देवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। डिस्कस-थ्रो प्रतियोगिता में गोंडा की संजू वर्मा प्रथम व अनीता यादव द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद में गोंडा की शाहिनी ने परचम लहराया। चार मीटर दौड़ में बलरामपुर की कंचन ने बाजी मारी तो गोंडा की ज्योति दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में शाहिनी प्रथम व बलरामपुर की कंचन ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। 500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के गोंडा के अभिषेक तिवारी प्रथम तो बलरामपुर के आशीष कुमार द्वितीय व बहराइच के राम सकल यादव तीसरे स्थान पर रहे। 500 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में श्रावस्ती की प्रतिभा यादव व सुंरपति का जलवा रहा। वहीं, 100 व 200 मीटर व्यक्तिगत दौड़ में सीनियर बालक में बहराइच के संजीव कुमार सिंह के अलावा 400, 800 और 15 सौ मीटर दौड़ में गोंडा की काजल ने परचम लहराया है। इसी तरह से बहराइच के राहुल कुमार और साक्षी समेत अन्य खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतिभोगिता में अपना स्थान बनाया है। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, संजय सिंह, अजीत सिंह, राधा मोहन, मेजर राजेश द्विवेदी, सहदेव सिंह, रफी उल्ला, सुभाष जायसवाल, सुरेश सिंह, विनय कृष्ण मिश्र, राकेश गुप्ता, चंद्रशेखर, रामजीत राम और शत्रुहन शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed