फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: A bike-riding criminal snatched a bag full of jewelery from a couple, police are searching for the crim

गोंडा: बाइक सवार बदमाश ने दंपती से छीना जेवरात से भरा बैग, अपराधियों को तलाश रही पुलिस

Fri, 15 Nov 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा
अमर उजाला संवाद, गोंडा Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 15 Nov 2024 12:12 AM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव के अखिलेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित के बेटे की शादी 17 नवंबर को है। 

विज्ञापन
Gonda: A bike-riding criminal snatched a bag full of jewelery from a couple, police are searching for the crim
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बभनान-खोड़ारे मार्ग पर घारीघाट स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाश ने दंपती से जेवरात से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंपी पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर निवासी मनोज तिवारी बृहस्पतिवार को अपने बेटे की शादी में जेवरात खरीदने के लिए बस्ती जिले के त्रिलोकपुर हड़िया बाजार पत्नी वंदना तिवारी के साथ गए हुए थे। वहां से जेवरात खरीद कर वापस घर आ रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर बभनान-खोड़ारे मार्ग पर घारीघाट स्थित एसआर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से बाइक सवार एक व्यक्ति हेलमेट लगाए हुए पहुंचा और चलती गाड़ी से ही पीछे बैठी पत्नी के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इस दौरान बैग नहीं छूटा और दंपती सड़क पर गिर गए। बदमाश अपनी बाइक रोककर वंदना के हाथ से बैग छीन कर भाग जाता है। जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश जेवरात से भरा बैग लेकर निकल जाता है। छीना झपटी में वंदना को भी गंभीर चोटें आई हैं। मनोज ने बताया कि बैग में सराफ से खरीदे गए तीन जोड़ी पायल, बिछुआ के अलावा मायके से मांग टीका, झुमकी, गले का हार, सोने की अंगूठियां व अन्य जेवरात थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव के अखिलेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित के बेटे की शादी 17 नवंबर को है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा का कहना है कि छिनैती की सूचना मिली है। चारों से घेराबंदी कराई गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed