{"_id":"65e4b9ebd0f5a65561077cfd","slug":"girlfriend-reached-the-police-station-and-stopped-the-marriage-gonda-news-c-100-1-slko1026-113799-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निकलने वाली थी बरात, प्रेमिका ने थाने पहुंच रुकवाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निकलने वाली थी बरात, प्रेमिका ने थाने पहुंच रुकवाई शादी
Sun, 03 Mar 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज के इस्माइलपुर गांव निवासी एक युवक की शनिवार को बरात निकलने वाली थी। इसकी जानकारी मिलते ही दूल्हे की प्रेमिका थाने पहुंच गई और हंगामा कर दिया।
प्रेमिका ने बताया कि आरोपी दूल्हे से चार साल पहले ही कोर्ट मैरिज हो चुकी है। बिना तलाक दिए वह दूसरी शादी करने जा रहा है।
पुलिस ने प्रेमिका और दूल्हे के परिजनों को थाने बुलाकर हकीकत जानी। इसके बाद होने वाली दुल्हन के घर वालों ने शादी तोड़ दी। प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
इस्माइलपुर गांव निवासी एक युवक की शादी की तैयारी चल रही थी। हल्दी की रस्म के बाद परिवार के लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। कुछ ही देर में बारात कोल्हमपुर निकलने वाली थी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब दूल्हे की प्रेमिका (पत्नी) को हुई तो वह थाने पहुंच गई। उसने दूल्हे के शादीशुदा होने की बात बताकर हंगामा शुरू कर दिया।
उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तकरीबन 12 साल पहले हुई थी। 11 साल का एक बेटा भी है। छह साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। चचेरे देवर ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। नवंबर 2020 में कोर्ट मैरिज कर ली।
बताया कि कुछ माह बाद ही दहेज की मांग को लेकर आरोपी मारपीट करने लगा। तंग आकर वह मायके चली गई थी। इसी बीच आरोपी ने दूसरी शादी तय कर ली। इसकी जानकारी जब होने वाली दुल्हन के घर वालों को हुई तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों परिवार के लोगों को बुलाकर हकीकत जानने का प्रयास किया गया तो पीड़ित युवती का आरोप सही निकला। पीड़ित युवती की तरफ से आरोपी सुनील कुमार यादव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पैरवी में भिड़े दो गांवों के प्रतिनिधि
दूल्हे और उसकी प्रेमिका की पैरवी करने थाने पहुंचे दो गांवों के प्रतिनिधि अपने अपने तरीके से समझाने का प्रयास करने लगे। एक ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि प्रेमिका और उसके पिता पर शादी न रुकवाने का दबाव बनाने लगे तो दूसरे प्रतिनिधि ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों में भिड़ंत हो गई। काफी देर तक नोकझोंक के बाद दोनों चले गए।