{"_id":"5e4d6ff08ebc3ef2ac0d974b","slug":"girl-s-body-found-hanging-from-fan-gonda-news-lko509474933","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकता मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटकता मिला युवती का शव
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। थाना धानापुर के ग्राम धुसवा में बुधवार की प्रात: एक नव विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे के हुक से लटकता पाया गया। मृतका के परिवारीजनों ने बीमारी का कारण आत्महत्या करना बताया है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष धानेपुर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतका के चाचा कुंवर बहादुर ने बताया कि उर्मिला पत्नी मोनू की लाश उसके घर के कमरे में ही पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे से लटकता पाया गया। मृतका उर्मिला पत्नी मोनू उम्र लगभग 19 वर्ष का पति मोनू गोंडा में रहकर पीओपी का काम करता है।
मंगलवार की रात उर्मिला खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार की प्रात: जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उर्मिला कमरे में फांसी पर लटक रही थी। मृतका के चाचा कुंवर बहादुर ने बताया कि उसकी भतीजी उर्मिला पिछले काफी दिनों से बीमार रहती थी और बीमारी के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के चाचा कुंवर बहादुर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।