फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Girl riding a bicycle dies, friend injured in collision with e-rickshaw

Gonda News: ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार बालिका की मौत, सहेली घायल

Wed, 25 Mar 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Girl riding a bicycle dies, friend injured in collision with e-rickshaw
दिव्यांशी की फाइल फोटो।
झंझरी। कोतवाली देहात स्थित मंडप माता स्थान के पास ई रिक्शे की टक्कर से बुधवार को साइकिल सवार एक बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली घायल हो गई। दोनों मंडप माता स्थान पर लगे मेले में जा रही थीं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चांदपुर गांव निवासी नवीन शुक्ला की पुत्री दिव्यांशी (8) और शिवराम की पुत्री रती (12) एक ही साइकिल पर सवार होकर गोंडा-डेहरास मार्ग स्थित मंडप माता स्थान के पास लगे नवरात्र मेले में शामिल होने जा रही थीं। मेला जाने से पहले दोनों काफी खुश थीं। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शे ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों बच्चियां सड़क पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दोनों बालिकाओं को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दिव्यांशी को मृत घोषित कर दिया। रती को हल्की चोटें आईं थी। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। कोतवाल देहात शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा दो में पढ़ती थी दिव्यांशी
दिव्यांशी धिरजापुरवा स्थित जय एकेडमी प्राइमरी विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। मासूम की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजन बेसुध हो गए। जिस घर से कुछ देर पहले हंसी-खुशी बेटी मेले के लिए निकली थी, वहीं अब सन्नाटा और चीख-पुकार गूंज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed