{"_id":"6a99b1ec8bc81a09dd016bd5","slug":"girl-dies-after-being-bitten-by-a-venomous-creature-gonda-news-c-100-1-slko1026-165456-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विषैले जंतु के काटने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विषैले जंतु के काटने से बालिका की मौत
Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
दिशू उर्फ रूही। फाइल फोटो
पसका। परसपुर के रामहेत पुरवा धनुही निवासी शिवानंद की बेटी दिशू उर्फ रूही (10) की बुधवार को विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, बारिश के कारण विद्यालय बंद था। बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दिशू को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बालपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मां कंचन ने बताया कि दिशू पांच बहनों में चौथे नंबर पर थी और सेमरी के निजी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। पिता रोजगार के सिलसिले में जयपुर में रहते हैं। बेटी की मौत की सूचना पर वह बृहस्पतिवार को घर पहुंचे। गांव की प्रशासक सोनी पांडेय ने बताया कि बालिका का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिशू की मौत से मां, बहनें मानवी, महिमा, मोहिनी और दीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है।