{"_id":"5f4a79708ebc3e175d11e633","slug":"girl-child-dies-from-corona-81-more-positive-gonda-news-lko537473791","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बालिका की मौत, 81 और पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बालिका की मौत, 81 और पॉजिटिव
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना की चपेट में आकर मुजेहना ब्लॉक की एक आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। छह दिन पहले पॉजिटिव मिलने पर उसे कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं जिला अस्पताल के चार कर्मियों के साथ ही शनिवार को 81 नए कोरोना केस आए हैं। जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 614 हो गई है।
कोरोना पॉजिटिव जिला अस्पताल में मिलने से खलबली मच गई है और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 81 नए केस आने के साथ ही शनिवार को 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। शनिवार को 1092 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 1011 निगेटिव की रिपोर्ट आई है। मौजूदा समय में 15 मरीज हारीपुर स्थित एससीपीएम हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 13 मरीज निजी अस्पताल में अपने खर्चे पर इलाज करा रहे हैं। 39 मरीज जिले से बाहर भर्ती हैं और तीन जिला कारागार में हैं।
सबसे अधिक 547 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के कर्मियों के साथ ही कोतवाली करनैलगंज में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के हॉस्टल में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। सबसे अधिक मामले रेलवे स्टेशन में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खलबली मची रही। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि मरीजों को इलाज की सुविधा दी जा रही है और लोगों को सतर्कता बरतने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।