{"_id":"67154c2654d12987f1047fe3","slug":"gift-of-three-amrit-bharat-trains-to-devipatan-division-gonda-news-c-100-1-gon1002-125829-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: देवीपाटन मंडल को तीन अमृत भारत ट्रेनों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: देवीपाटन मंडल को तीन अमृत भारत ट्रेनों की सौगात
Sun, 20 Oct 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रेलवे बोर्ड ने देशभर में 26 अमृत भारत ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। इनमें से तीन ट्रेनों की सौगात देवीपाटन मंडल को मिली है। जिनसे मंडल की करीब एक करोड़ की आबादी को इन ट्रेनों से सफर की सुविधा मिलेगी। इसमें गोरखपुर से वाया गोंडा होकर बांद्रा, छपरा से वाया गोंडा होकर अमृतसर और गोमतीनगर से वाया गोंडा होकर मालतीपटपुर (उड़ीसा) तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेन शामिल हैं। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को पत्र लिखकर आपस में समन्वय स्थापित करके ट्रेनों की समयसारिणी तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।
रेलवे बोर्ड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शरद कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा आदि प्रमुख राज्यों सहित दिल्ली, मुंबई और पुणे सहित बड़े नगरों को आपस में जोड़ने का लक्ष्य है। जिससे इन प्रदेशों में कामगारों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाया जा सके। इसके लिए जोर-जोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उधर, इस ट्रेन के चलने से देवीपाटन मंडल के लोगों को सीधे तौर से पुरी की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों के संचालन से सबसे अधिक कामगार लोगों को लाभ होगा।
इस ट्रेन में केवल स्लीपर व जनरल कोच ही होंगे। खास बात ये है कि ट्रेन के आगे-पीछे इलेक्ट्रिक इंजन लगे रहेंगे। यात्रा के दौरान इसमें कंपन न के बराबर होगा। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। एक बार में 1,834 लोग यात्रा कर सकेंगे। सभी कोच को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप फोल्ड होने वाली टेबल तथा स्लीपर कोच में दिव्यांगजन के लिए अलग से उन्नत शौचालय होंगे।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि अमृत भारत ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उम्मीद है कि दिसंबर माह से इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।