{"_id":"6aac28e41d55b89d4403d3a0","slug":"ganpati-puja-in-gonda-gonda-news-c-100-1-slko1028-166280-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...
Thu, 17 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
गणपति पूजन में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
धानेपुर/करनैलगंज/परसपुर/बेलसर/गोंडा। जिले में गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार रात में कई स्थानों पर जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने झांकी समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
धानेपुर के चौक बाजार में बाल गणेश समिति के तत्वावधान में जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने आकर्षक झांकी की प्रस्तुति की। कलाकारों ने घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो... सहित तमाम भक्ति गीत प्रस्तुत किए। करुणेश मंदिर में मोहल्ले के बच्चों ने डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम में काशी कसौंधन, उमापति, शिवा, गोपाल कसौंधन, दान सिंह, संदीप सोनी, मनोज, अनोखे कौशल, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
करनैलगंज के गुड़ाही बाजार स्थित रामलीला भवन में श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष विजय कुमार साहू, महामंत्री अभिषेक पुरुवार, घनश्याम तिवारी, योगेश सोनी, हरि गोपाल वैश्य व मोनू सोनी ने बताया कि बुधवार रात कानपुर से आए कलाकारों ने नृत्य नाटिका और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कस्बा परसपुर के शंकर मंदिर धर्मशाला में आयोजित गणेश पूजा में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने आरती की। रामकुमार सोनी व राजू गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
रगड़गंज बाजार में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज मैदान के सामने आयोजित 12वें श्री गणेश पूजा महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गायक प्रकाश सोनी ने कई भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद अयोध्या धाम के भजन गायक बृजमोहन तिवारी और अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व अवधी लोकगीत प्रस्तुत किए। निखिल सिंह, गुड्डू दूबे, हरि सिंह, मनोज चौबे, राजेश गुप्ता, अतुल सिंह परास, रामकुमार कसौंधन आदि मौजूद रहे।