{"_id":"612a6b878ebc3e79de0625e0","slug":"gangster-imposed-on-33-criminals-gonda-news-lko593171295","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ पिछले पन्द्रह दिनों से ऑपरेशन गैंगेस्टर अभियान चला रखा है। अभियान के दौरान पुलिस ने शनिवार को चार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान में अब तक 33 अपराधियों पर पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 अगस्त से ऑपरेशन गैंगस्टर चलाया जा रहा है। हत्या व सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त चार गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ शनिवार को गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
इनमें थाना कटराबाजार पुलिस ने हत्या व सामुहिक दुष्कर्म जैसे अगल-अलग जघन्य अपराध करने वाले 04 लोगों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। 15 अगस्त से चल रहे इस अभियान में इससे पहले जनपद में गिरोहबंद लूट, चोरी, सेंधमारी व अवैध शराब से संबंधित 29 शातिर गिरोहबंध अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है।
विज्ञापन
इस तरह अभियान के दौरान अबतक कुल 33 शातिर गिरोहबंद अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की गई है। एसपी ने बताया कि गिरोहबंद अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की भी कार्यवाही भी की जा रही है।