{"_id":"641b48ed936852b91b0fe419","slug":"gangster-gonda-crime-gonda-news-c-13-1-142314-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जमीन फर्जीवाड़े के चार आरोपियों पर लगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जमीन फर्जीवाड़े के चार आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
Wed, 22 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। जमीन फर्जीवाड़े के चार आरोपियों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन पर प़ुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के रूपीपुर निवासी सुरेंद्र पांडेय, रमेश पांडेय, सत्यम पांडेय व रायपुर निवासी कालीचंद के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि चारों आरोपियों ने कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज के सहारे दूसरे की जमीन का बैनामा कराने के आरोप में तरबगंज में जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तफ्तीश के दौरान पाया गया कि चारों आरोपियों का एक गिरोह है, जो कूटरचित अभिलेख तैयार कराकर लोगों की कीमती जमीन हथियाकर उसे ऊंची कीमत पर बेचते हैं। संवाद