फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gang rape of Dalit girl in moving car

Gonda News: चलती कार में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 09 Sep 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of Dalit girl in moving car
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय दलित किशोरी को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर दो युवकों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी को कार में बैठाकर मुन्नन खां चौराहे से महराजगंज मार्ग पर सुनसान सड़क पर ले जाकर दोनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध अरविंद यादव ने बताया कि दलित महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह पति और 17 वर्षीय पुत्री के साथ शनिवार शाम तेरहवीं कार्यक्रम में अपने मायके गई थी। जहां फोरबिसगंज पंतनगर निवासी मो. आरिफ और बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी मो. रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर अयोध्या मार्ग स्थित मुन्नन खां चौराहे से महाराजगंज चौकी की तरफ सुनसान सड़क पर ले गए। वहां दोनों ने कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस पर दोनों युवक कार छोड़कर भाग गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। निरीक्षक अपराध ने बताया कि महाराजगंज चौकी प्रभारी दिनेश राय ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed