{"_id":"6abf472d2fd10898ae075c73","slug":"gandhi-jayanti-seven-year-old-anamika-completed-a-30-km-run-without-stopping-or-tiring-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती: सात साल की अनामिका ने बिना थके बिना रुके पूरी की 30 किमी की दौड़, पौने तीन घंटे का लिया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती: सात साल की अनामिका ने बिना थके बिना रुके पूरी की 30 किमी की दौड़, पौने तीन घंटे का लिया समय
Fri, 02 Oct 2026 12:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:02 PM IST
सार
गोंडा की सात वर्षीय अनामिका मिश्रा ने गांधी जयंती के अवसर पर 30 किमी की दौड़ लगाई। इस मौके पर ग्रामीणों व स्कूल के शिक्षकों ने भी उसका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
दौड़ लगाती अनामिका मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गांधी जयंती के अवसर पर देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं। गोंडा जिले में गांधी जयंती पर सात साल की अनामिका ने 30 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर गांधी पार्क पहुंचकर लोगों को चौंका दिया।
विज्ञापन
बिना थके और बिना रुके अनामिका ने पौने तीन घंटे में दौड़ पूरी की। गांधी पार्क पहुंचने पर आईजी अशोक शुक्ला ने माला पहनाकर उसका स्वागत किया। अनामिका के स्वागत के लिए गांधी पार्क में बड़ी संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन
अनामिका ने वर्ष 2025 में 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई थी। इस बार उसने अपनी दौड़ की दूरी बढ़ाकर 30 किलोमीटर कर दी। गांधी जयंती के मौके पर अनामिका की दौड़ के साथ बड़ी संख्या में लोग भी दौड़े। गांधी पार्क में पहुंचने के बाद लोगों ने अनामिका का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
जिले के इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा अनामिका मिश्रा ने शुक्रवार सुबह छह बजे विद्यालय से 30 किलोमीटर लंबी दौड़ शुरू की। अनामिका के दौड़ शुरू करते ही विद्यालय के शिक्षकों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उसका उत्साह बढ़ाया।
रास्ते में प्राथमिक विद्यालय चुरिहारपुर और पारासराय के छात्रों ने अनामिका का फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं, ग्रामीण भी जगह-जगह सड़क किनारे खड़े होकर उसका हौसला बढ़ाते नजर आए। छात्रा के साथ पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भी मौजूद रही।
प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अनामिका ने पिछले वर्ष महज आठ मिनट में 240 पुशअप्स लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। इससे पहले पिछले वर्ष गांधी जयंती पर उसने हाथ में तिरंगा लेकर 10 किलोमीटर की दौड़ एक घंटे में पूरी की थी।
दौड़ के दौरान सौरभ मिश्र, अखिलेश मिश्र, राकेश यादव, दिलीप गुप्ता, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र पाल दूबे, प्रवेंद्र मिश्र, श्रवण वर्मा और सोनू मिश्र सहित पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन