{"_id":"5e4978a68ebc3ee5b802e77a","slug":"from-today-onwards-disabled-people-will-get-e-rickshaw-facility-at-the-station-gonda-news-lko5088901116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिव्यांगों को स्टेशन पर मिलेगी ई-रिक्शा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिव्यांगों को स्टेशन पर मिलेगी ई-रिक्शा की सुविधा
विज्ञापन
गोंडा के रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रीयों की सुविधा के लिए इसी दिव्यांग रथ से यात्रा कर सकेंगे?
- फोटो : GONDA
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन आने वाले दिव्यांगों के लिए लखनऊ व गोरखपुर की तर्ज पर ई-रिक्शा की सुविधा शुरू की है। अब दिव्यांगों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के साथ ट्रेन से पहुंचाने के लिए मुफ्त में ई-रिक्शा की सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी।
मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने गोंडा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक ई -रिक्शा संचालित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत वाणिज्य विभाग में गोरखपुर से एक ई-रिक्शा गोंडा भेजा गया है, जो कि रविवार की सुबह गोंडा रेलवे के अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है।
मंडल वाणिज्य निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक दिव्यांग यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आने जाने के साथ ही ट्रेन तक पहुंचने और स्टेशन से बाहर जाने व आने में परेशानी झेलनी पड़ती थी। मगर अब ई-रिक्शा मिलने से दिव्यांग यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक और ट्रेनों तक पहुंचने में आसानी होगी। बताया कि दिव्यांगों के लिए सोमवार से ये मुफ्त सुविधा लागू कर दी जाएगी। उ
विज्ञापन
धर पूर्वोत्तर रेलवे के परामर्श दात्री सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डीआरएम का यह फैसला सराहनीय है। उन्होंने बताया गोरखपुर व लखनऊ के बाद गोंडा रेलवे स्टेशन तीसरा लखनऊ डिवीजन का स्टेशन हो जाएगा जहां दिव्यांगों के लिए ई- रिक्शा से संचालित होगा।