{"_id":"5e4aca1d8ebc3ef26e65f9e9","slug":"from-today-board-exam-83-thousand-candidates-will-be-included-gonda-news-lko509076595","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा आज से, 83 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज से, 83 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
गोंडा के डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षा को लेकर बना कंट्रोल रूम।
- फोटो : GONDA
गोंडा। बोर्ड परीक्षा-2020 की परीक्षा 122 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की लाइव निगरानी होगी। 22 सेक्टर व 5 जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही तीन सचल दल भी बराबर भ्रमण पर रहेगा। परीक्षा को नकलविहीन व पूरी सुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए डीएम डॉ. नितिन बंसल ने एसपी सहित जिले के 122 परीक्षा केंद्र प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल होने या कराए जाने की सूचना मिलेगी तो संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी कक्ष निरीक्षक नकल कराने का प्रयास करेगा तो निश्चित ही उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
परीक्षा केंद्रों पर कोई भी परीक्षार्थी किसी भी दशा में मोबाइल, कैल्कुुलेटर आदि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण कतई नहीं लेे जाएगा। गेट पर छात्राओं की तलाशी सिर्फ महिला कक्ष निरीक्षक ही लेगीं। उन्होंने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को यह भी चेतावनी दी है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद मुख्यालय कलेक्शन सेंटर पर कॉपियां यदि तय समय सीमा के अंदर नहीं पहुंचेंगी तो इसे नकल में संलिप्तता माना जायेगा। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम पर हर पल केंद्रों की निगरानी होगी और निगरानी के लिए तैनात कार्मिकों को इस बात की भनक लगेगी कि कहीं कुछ गड़बड़ है तो तत्काल संबंधित केन्द्र पर टीम को भेजेंगे। किसी भी सूचना पर पांच मिनट के भीतर टीम पहुंच जाएगी। नकल किसी भी कीमत पर न होने देने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है।
मजिस्ट्रेट हर पल रखेंगे परीक्षा केंद्र पर नजर
जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को नकल विहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए कुुल 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 83871 परीक्षार्थी शामिल होेंगें जिनमें हाईस्कूूल में 45457 तथा इंटरमीडिएट में 38414 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। परीक्षा को सुुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को 22 सेक्टर तथा 05 जोनों में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा नकल को रोकने के लिए तीन उड़ाका दल भी परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहेगेें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के निकट के सभी फोटो कॉपी मशीनें व फैक्स मशीनें प्रत्येक दशा में बंद रहेगीं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से
इसके अलावा सभी पनरीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम तथा जिले के कंट्रोल रूम से की जाएगी। जिस विद्यालय का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया जाएगा, उस परीक्षा केंद्र के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों को प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराई जाएगी। 108 एंबुलेंस सेवा भी परीक्षा के दौरान मुस्तैद रखी जाएगी। कंट्रोल रूम पर एक वाच टीम तैनात है जो बराबर हर गतिविधि पर नजर रखेगी। इसकी जानकारी सेक्टर व जोनल को भेजते रहेंगे।
परीक्षा की स्थिति पर एक नजर
कुल परीक्षार्थी - 83871
हाईस्कूल - 45457
इंटरमीडिएट - 38414
परीक्षा केन्द्र - 122
कुल सेक्टर - 22
कुल जोन - 05
परीक्षा केंद्रों पर दुरुस्त की गईं व्यवस्थाएं
खरगूपुर (गोंडा)। हाई स्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा के 1413 छात्र-छात्राएं यहां दो अलग-अलग स्कूलों में परीक्षा देंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मंगलवार से शुरू हो रही हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। यहां स्थानीय कस्बा के श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में 267 छात्र व 81 छात्राएं तथा इंटरमीडिएट में 310 छात्र व 80 छात्राएं परीक्षा देंगी। वहीं इंछा पुरवा के बाबा पृथ्वीनाथ बालिका इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में 125 छात्र व 219 छात्राएं तथा इंटरमीडिएट में 126 छात्र व 205 छात्राएं परीक्षा देंगी। श्रीगांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी प्रमोद शुक्ल व बाबा पृथ्वीनाथ बालिका इंटर कॉलेज के परीक्षा प्रभारी इंदू बाला मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्कूल के प्रत्येक कमरे में कैमरा, प्रकाश, बेंच आदि की व्यवस्था के साथ ही छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था करायी है। परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
एक दर्जन केंद्रों पर नही पहुंचे कक्ष निरीक्षक
जिले के उन इंटर कॉलेजों जिन्हें केंद्र नहीं बनाया गया है, वहां के शिक्षकों को दूसरे केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक नियुक्त किया गया है। एक दर्जन इंटर कॉलेजों पर कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने से केन्द्र व्यवस्थापक परेशान हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि विभाग के कालेज के शिक्षकों को ड्यूटी करनी है। समय से ड्यूटी न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। हर केन्द्र पर हाईटेक निगरानी रहेगी, कंट्रोल रूम पर हर पल की निगरानी रहेगी। किसी भी केन्द्र पर कोई दिक्कत या समस्या सामने आई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -अनूप कुमार, डीआईओएस गोंडा