{"_id":"6890f48534ee73628e09da7b","slug":"from-13-to-15-august-the-tiranga-will-fly-on-every-house-gonda-news-c-100-1-slko1028-141928-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर लहराएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर लहराएगा तिरंगा
Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। तिरंगे की आपूर्ति, वितरण और प्रचार-प्रसार की सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य संस्थानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिनमें प्रभातफेरी, वॉल पेंटिंग, तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। प्रथम चरण दो से आठ अगस्त, द्वितीय चरण नौ से 12 अगस्त तथा तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। बैठक में सीडीओ अंकिता जैन, एडीएम आलोक कुमार, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ लालजी दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे। (संवाद)