फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Freight train divided into two parts due to breakdown of couplings

कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी

Mon, 16 Nov 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Freight train divided into two parts due to breakdown of couplings
गोंडा के करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। रविवार की भोर एक मालगाड़ी कपलिंग टूटने की वजह से दो भागों में बंट गई। आगे का हिस्सा करीब 17 किलोमीटर दूर पहुंच गया। जिसे करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पूरे दिन ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही और विभागीय अधिकारी जांच में जुटे रहे। ट्रेन के दो भागों में बंटने के कारण एक बड़ा ट्रेन हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

घटना रविवार की सुबह सवा चार बजे की है। जब लखनऊ की तरफ से एक मालगाड़ी गोंडा की तरफ जा रही थी। जरवल रोड स्टेशन से पहले ट्रेन की कपलिंग टूट जाने के कारण उसके 20 डिब्बे व गार्ड ब्रेक पीछे ही रह गया। बाकी के इंजन समेत 22 डिब्बे 17 किलोमीटर दूर करनैलगंज रेलवे स्टेशन आ गए। जहां ट्रेन को रोका गया तथा बाकी डिब्बों की जानकारी शुरू करने के साथ ही जांच शुरू हुई। हालांकि पीछे छूटे ट्रेन के डिब्बों की वजह से एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मजे की बात यह है कि 17 किलोमीटर के बीच जरवल रोड व सरयू रेलवे स्टेशन के अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक रेलवे गुमटी हैं जहां से ट्रेनों को आगे के लिए सकुशल रवाना किया जाता है। जब आधा हिस्सा नहीं था तो ट्रेन के चालक को सूचना क्यों नहीं दी गई। रेलवे के एरिया मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि कपलिंग टूटने से ट्रेन दो भागों में बंट गई थी। डबल ट्रेन होने पर ऐसा हो जाता है। पूरे मामले की लखनऊ डिवीजन से जांच हो रही है। उधर डीआरएम के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 4.15 बजे ट्रेन दो भागों में बंटी जो किशनगंज जा रही थी। जिसे 6.10 बजे करनैलगंज में खड़ी कर लिया गया। घटना के कारणों व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रेलवे मंडल प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed