फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Free treatment up to five lakhs to Antyodaya card holders

अंत्योदय कार्ड धारकों को मिला पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का तोहफा

Mon, 11 Oct 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Free treatment up to five lakhs to Antyodaya card holders
गोंडा के मनकापुर में अंत्योदय कार्ड धारकों को गोल्डन कार्ड वितरित करते सांसद कीर्तिवर्धन सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। मोदी-योगी की सरकार बिना भेद भाव के सभी लोगो को साथ लेकर चल रही है। जितना विकास हुआ है उसी पर लोग दोबारा भाजपा की सरकार बनाने के लिये आतुर है।
विज्ञापन

उक्त विचार सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने सोमवार को ब्लाक में स्थित स्व बाके सिंह स्मारक सभागार में स्वास्थ विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्यमान कार्ड वितरण कार्यक्रम में कही।
कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त साकेत मिश्र ने कहा कि भाजपा का जो एजेंडा था कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। जिससे सभी वर्ग खुशहाल है और आगामी विधान सभा में भाजपा पूर्ण बहुत की सरकार बनायेगी। कार्यक्रम को सीएचसी अधीक्षक डाक्टर एके राय, विकास खंड अधिकारी शत्रुहन पाठक आदि लोगों ने संबोधित किया।
विज्ञापन

तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने सीएचसी बेलसर पर गोल्डन कार्ड का वितरणि किया। सीएचसी अधीक्षक सतपाल सोनकर ने बताया कि 125 गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएमओ वंदना सिंह ने बताया कि ढाई लाख आबादी क्षेत्र में 72000 परिवारों से 13170 लोगो का गोल्डेन कार्ड बनाने का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष करीब 6541 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जा चुका है।

बताया कि बेलसर, सेमरी कला, डीडी सिया कला, गंगरौली, सिसई, परसदा आदि ग्राम पंचायतों में कैप लगवाकर गोल्डन कार्ड बनवाया जा रहा है। जल्द ही शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो जाएगा। विजय पांडेय, सुशील तिवारी, बृजेश सिंह, सतीश, प्रदीप, डॉक्टर अंसारी, मेराज अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed