फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fraud links extend to Jammu and Jharkhand; police are investigating the network

Gonda News: जम्मू और झारखंड तक जुड़े ठगी के तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fraud links extend to Jammu and Jharkhand; police are investigating the network
गोंडा। साइबर ठगी के एक मामले की जांच में गोंडा से जम्मू और झारखंड तक तार जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। खरगूपुर के एक युवक के बैंक खाते में इन राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम भेजी गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम खाते में कैसे पहुंची और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

सेवरही सेवरहा गांव निवासी दिवाकर शुक्ल का केनरा बैंक की स्टेशन रोड शाखा में खाता है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर मिली शिकायतों की जांच में पता चला कि जम्मू के कौशल कुमार दत्ता और झारखंड के रांची निवासी ललित कुमार की शिकायतों से जुड़े संदिग्ध लेनदेन में इस खाते का इस्तेमाल हुआ था। दोनों मामलों में कुल 5.09 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी दिवाकर शुक्ल को जेल भेज चुकी है। अब खाते के जरिये हुए लेनदेन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी अजीत कुमार रजक ने बताया कि गृह मंत्रालय के पोर्टल और डिजिटल इंटेलिजेंस से मिली सूचनाओं के आधार पर जांच की गई थी। इसके बाद खरगूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। जम्मू और झारखंड से जुड़े मामलों में खाते के जरिये हुए लेनदेन की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूल खातों से ठगी की रकम का लेनदेन
साइबर अपराधी ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में भेजने के लिए म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। कई मामलों में लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड हासिल कर लिए जाते हैं। इसके बाद इन खातों के जरिये ठगी की रकम का लेनदेन किया जाता है।

गोंडा में 23 मई को पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने विभिन्न बैंक खातों में ठगी के 14.87 करोड़ रुपये का ऑनलाइन लेनदेन किया था। वहीं, अगस्त में 5.23 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पास से अलग-अलग लोगों के नाम के आधार और पैन कार्ड बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed