फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fraud,gonda,land,SIT investigation

जमीन घोटाले की एसआईटी जांच को मिली हरी झंडी

Sat, 22 Oct 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
fraud,gonda,land,SIT investigation
गोंडा। फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की जमीन हथियाने के मामले की जांच एसआईटी से कराने की डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र की संस्तुति पर शासन ने मुहर लगा दी है। विशेष सचिव ने घोटाले की जांच राज्य स्तरीय एसआईटी से कराने के आदेश पुलिस महानिदेशक राज्य विशेष अनुसंधान दल को दिए हैं। फर्जी बैनामा से जुड़े मामले की जांच में अब तक 47 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें निबंधन कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना बैनामा कराए कूटरचित बैनामा के सहारे रजिस्ट्री कर जमीन कब्जा ली गई। एआईजी निबंधन की जांच के बाद इस मामले में 27 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि फर्जी बैनामा की शिकायत सामने आने पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन मनोज कुमार श्रीवास्तव के स्तर से हुई जांच के बाद फर्जी रजिस्ट्री से जुड़े 47 मामले पकड़ में आए थे। जांच में आया कि कई मामलों में तो बैनामा करने वाले व कराने वाले के साथ गवाहों की मौत भी हो चुकी है। इसे लेकर 27 मुकदमे पुलिस में दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

सभी मुकदमों का पर्यवेक्षण देवीपाटन मंडल के डीआईजी स्वयं कर रहे थे। इस पर डीआईजी ने जांच एसआईटी से कराने की संस्तुति शासन को भेजी थी। शासन के विशेष सचिव डॉ. अनिल कुमार सिंह ने पुलिस महानिदेशक राज्य विशेष अनुसंधान दल को पत्र भेजकर राज्य स्तरीय एसआईटी से जांच कराने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मुकदमे दर्ज हो चुके
करोड़ों कीमत की जमीन घोटाले की जांच एसआईटी से कराने के आदेश से शासन ने किए हैं। पकड़े गए जमीन बैैनामे के फर्जी 47 मामलों में से 27 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जिसकी पत्रावली एसआईटी को भेजी जा रही है। अन्य मुकदमे दर्ज होने के बाद उसे भी एसआईटी को भेेजा जाएगा। उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed