फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fraud case against NY fashion market owner

Gonda News: एनवाई फैशन बाजार के मालिक पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 25 Nov 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Fraud case against NY fashion market owner
गोंडा। शहर में नूरामल मंदिर के पास स्थित एनवाई फैशन बाजार के नई दिल्ली निवासी मालिक नितिन कक्कड़ के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मकान मालिक का आरोप है कि नितिन मॉल का सारा सामान दूसरी कंपनी को बेचकर नई दिल्ली चले गए। किराये के बकाया 18 लाख रुपये नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के कृष्णा पैराडाइज महरानीगंज निवासी अजय सिंह का नूरामल मंदिर के पास काॅमर्शियल भवन है। एनवाई फैशन बाजार के लिए नितिन कक्कड़ ने 2,75,800 रुपये मासिक किराये पर उनके भवन का नौ साल के लिए एग्रीमेंट कराया था। अजय का आरोप है कि नितिन ने हर महीने कम किराया दिया। फिर छह महीने का किराया दिए बगैर अपना सारा माल दूसरी कंपनी को बेचकर नई दिल्ली चले गए।
विज्ञापन

अजय के मुताबिक नितिन ने जो चेक दिया, वो बाउंस हो गया। अजय ने एसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अजय सिंह की तहरीर पर नई दिल्ली निवासी नितिन कक्कड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed