फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four ticket vending machines installed at the railway station

स्टेशन पर रेलवे ने लगवाई चार टिकट वेंडिंग मशीन

Tue, 19 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला/गोंडा।
अमर उजाला/गोंडा। Updated Tue, 19 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four ticket vending machines installed at the railway station
स्टेशन पर लगी वेंडिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
रेल यात्रियों को एक बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने बुकिंग दफ्तर के पास चार आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगवा दी हैं, जिससे कोई भी स्मार्ट कार्डधारक यात्री बिना बुकिंग दफ्तर पर गए इन मशीनों से अपने गंतव्य का टिकट निकाल सकता है।
विज्ञापन


यही नहीं जिस यात्री के पास खुद का स्मार्टकार्ड नहीं है, उसे टिकट दिए जाने के लिए रेलवे ने इन मशीनों के पास एक-एक रेलवे कर्मी की तैनाती कर रखी है जो खुद के स्मार्ट कार्ड से यात्रियों को टिकट मुहैया कराएगा। 
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह के आदेश पर रेलवे बुकिंग दफ्तर के अगल-बगल लगाई गईं इन चार आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से हर स्टेशन का टिकट यात्रियों को बिना लाइन लगाए मिलेगा। इसलिए अब यात्रियों को बुकिंग दफ्तर में लंबी-लंबी लाइन लगाने की दिक्कत से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा वक्त गोंडा रेलवे स्टेशन पर छह बुकिंग काउंटर हैं। जहां से टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी-लंबी लाइन लगानी होती है। लेकिन रेलवे की ओर से चार आटोमेटिक  टिकट वेडिंग मशीन लगाए जाने से अब से यात्रियों को इसकी दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा। 

सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेलवे बुकिंग दफ्तर के अगल-बगल चार आटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसलिए अब यात्री बिना लाइन लगाए इन मशीनों से अपने गंतव्य का टिकट प्राप्त कर सकते हैं।


जिस व्यक्ति के पास खुद का स्मार्ट कार्ड नहीं है, वह इन मशीनों के पास रहने वाले रेलवे कर्मी को अपने गंतव्य का किराया देकर टिकट प्राप्त कर सकता है। साथ ही अगर लोग चाहेंगे तो वह इसी मशीन के मार्फत अपनी एमएसटी भी बनवा सकेंगे।

वहीं जिन लोगों के पास स्मार्ट कार्ड नहीं है ऐसे लोगों के लिए छह नंबर काउंटर पर 50 रुपये देकर स्मार्ट कार्ड बनवाए जाने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed