{"_id":"661584c0c5632375bf0f91f6","slug":"four-students-missing-after-leaving-home-gonda-news-c-100-1-slko1026-115592-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घर से निकले चार छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घर से निकले चार छात्र लापता
Tue, 09 Apr 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
परिवार वालाें ने तलाश के बाद थाने पर दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरा बाजार(गोंडा)। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले चार छात्र लापता हो गए। परिवार वालों ने तलाश के बाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस छात्रों का पता लगाने में जुटी है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के शाहजोत अचल पुरवा गांव निवासी राधा देवी का बेटा अवधेश कुमार (16) सरस्वती शिशु मंदिर कटरा बाजार के आठवीं के छात्र, नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन चरेरा निवासी नवल किशोर तिवारी का बेटा सेंट फ्रांसिस कब्रिनी हाईस्कूल शांतिनगर में सातवीं के छात्र आदित्य (14), इसी स्कूल के सातवीं का छात्र वीरपुर धोविन पुरवा वार्ड नंबर दो निवासी प्रधान प्रतिनिधि बिकरवा बलदेव राज पासवान का बेटा दिव्यांश (10) व बलदेवराज का बेटा लवकुश (12) पंडित शंभूदत्त मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छठवीं का छात्र है। चारों सोमवार से लापता हैं। अवधेश की मां राधादेवी ने बताया कि उनका बेटा आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए कहकर घर से निकला था। मगर नहीं लौटा। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि चार बच्चे लापता हैं। तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
फोन पर मां को दी थी गोरखपुर में होने की सूचना, अयोध्या में मिली लोकेशन
अवधेश की मां राधा देवी ने बताया सोमवार की सुबह बेटे ने घर पर फोन कर गोरखपुर में होने की सूचना दी थी। इसके बाद उसका फोन कट गया। बाद में बेटे ने जिस नंबर से कॉल किया था, उस नंबर पर फोन लगाया गया तो अयोध्या हनुमान गढ़ी मंदिर के पास स्थित दुकानदार ने कॉल रिसीव की। दुकानदार ने बताया कि अवधेश ने उनका फोन मांगा था कि घर पर कॉल करनी है, इसके बाद कॉल करके गोरखपुर में होने की सूचना दे रहा था, यह सुनते ही उन्होंने फोन छीन लिया और उसे झूठ बोलने पर डांटा भी। इसके बाद वह चला गया।