फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   four secretaries explanation

चार सचिवों से जवाब तलब

Thu, 25 Jun 2015 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा के तहत काम न कराए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए श्रम एवं रोजगार उपायुक्त मनरेगा ने आठ गांवों के चार सचिवों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही उन्होंने मीटिंग में समय से न आने पर एक ग्राम विकास अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


श्रम एवं रोजगार उपायुक्त मनरेगा मृणाल सिंह बीते दिन विकास खंड परिसर में बैठक कर साप्ताहिक विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि ग्राम पंचायत भवानीपुर, राजापुर परसौरा, रूद्रगढ़ नौसी, रेतवागाड़ा, कोल्हुआ, दत्तनगर, मूसापुर व खौदी में चालू वित्तीय वर्ष में तीन माह बीत जाने के बाद भी मनरेगा से कोई काम नहीं कराया गया है और न ही मस्टर रोल जारी किया गया है।
विज्ञापन


इस पर उपायुक्त मनरेगा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव सतीश तिवारी, मालिकराम, आजम खां व देवेंद्र पांडेय को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास वर्मा के बैठक में समय से न आने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया है। श्रम उपायुक्त ने बताया कि मनरेगा में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed