{"_id":"67b70ccebd8f339e270a96b2","slug":"four-people-including-girl-injured-in-shootout-between-two-parties-in-gonda-two-referred-to-lucknow-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोबर फेंकने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, फायरिंग में बच्ची समेत चार घायल; नाजुक हालत में दो लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोबर फेंकने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, फायरिंग में बच्ची समेत चार घायल; नाजुक हालत में दो लखनऊ रेफर
Thu, 20 Feb 2025 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Feb 2025 04:36 PM IST
सार
गोंडा में गोबर फेंकने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। फायरिंग में बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। दो लोगों को नाजुक हालत में लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल, पीड़ा बताती महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गोंडा में बृहस्पतिवार की सुबह आबादी की जमीन में गोबर फेंकने को लेकर पटीदारों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की तरफ से हुई फायरिंग में एक साल की मासूम बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उपचार के दौरान दो लोगों को नाजुक हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अभी इस मामले में किसी तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
घटना परसपुर थाना क्षेत्र के बघईपुरवा परेटा गांव की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि बघईपुरवा परेटा निवासी हीरालाल मिश्रा व काली प्रसाद के घरों के बीच आबादी की जमीन है। इसी जमीन पर हीरालाल के परिवार का अटल मिश्रा सुबह करीब आठ बजे आबादी की भूमि पर गोबर फेंकने गए थे। इसी दौरान काली प्रसाद ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विवाद के दौरान ही किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से हीरालाल (50) उनकी बेटी कामिनी (20), अन्नपूर्णा (22) व एक साल नातिन अनन्या घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां हीरालाल व कामिनी की नाजुक हालत देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। गांव में एहतियातन एक दरोगा व चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन