{"_id":"017dc05b34e6095fa5d451f3fc4819e0","slug":"four-people-died-in-the-accident-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चार लोगों की मौत, छह घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव के मजरा अहिरन टाड़ी के रहने वाले 10 लोग गुरुवार को 14 कोसी परिक्रमा करने के लिए फैजाबाद गए थे। वहां से लौटते समय मकसूमगंज पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह टैंपो में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव के मजरा अहिरन टाड़ी के रहने वाले मनोज कुमार यादव (22), उसका छोटा भाई शशिपाल यादव (18) व गांव के सात अन्य लोग गुरुवार की शाम 14 कोसी परिक्रमा करने के लिए फैजाबाद गए थे।
वहां परिक्रमा करने के बाद सभी लोग टैंपो पर सवार होकर मकसूमगंज होते हुए ढेमवाघाट की ओर जा रहे थे। तभी मकसूमगंज पुलिया के पास लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने टैंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मनोज कुमार यादव, उसके छोटे भाई शशिपाल यादव, गांव निवासी प्रदीप यादव व टैंपो चालक प्रदीप कुमार चौबे (22) निवासी लहरापुर थाना रौनाही जनपद फैजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बबलू यादव (20), मौजीराम यादव (20), रामसजीवन (19), प्रदीप (18), द्रगपाल (15), साखीपुर गांव निवासी पंकज कुमार यादव (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दत्तनगर गांव के मजरा अहिरन टाड़ी के रहने वाले मनोज, उसके भाई शशिपाल व प्रदीप के मौत की खबर गांव में पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।