{"_id":"648f43ad8522a140d7085bae","slug":"four-people-died-in-road-accidents-in-gonda-gonda-news-c-13-1-lko1034-296386-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में चार लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में चार लोगों की जान गई
Sun, 18 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सड़क हादसों में एक युवक समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नवाबगंज कस्बा निवासी आनंद सागर (45) रविवार को नवाबगंज रेलवे स्टेशन के पास लकड़ी बीनने गया था। तभी रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में रविवार सुबह गोंडा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक (35) ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। तीसरी घटना में खरगूपुर थाना क्षेत्र के मंगलनगर निवासी चुनमुन (60) शनिवार देर शाम घर से चौराहे पर चाय पीने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल चुनमुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। चौथी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी पंकज यादव (25) शनिवार को बाइक से दुर्जनपुर घाट गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।