{"_id":"648c9fd31042459133079524","slug":"four-new-schools-will-open-in-vantangia-areas-dm-gonda-news-c-13-1-292516-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनटांगिया क्षेत्रों में खुलेंगे चार नए स्कूल: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनटांगिया क्षेत्रों में खुलेंगे चार नए स्कूल: डीएम
Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
वन टांगिया गांव हरदवा में महिला से बात करतीं डीएम। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के वनटांगिया परिवारों को और सुविधाएं मिलेंगी। चार नए स्कूल भी इन क्षेत्रों में खुलेंगे, जिससे परिवारों के बच्चों को शिक्षा की सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने वनटांगिया क्षेत्रों का निरीक्षण कर परिवारों से जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग से चार नए स्कूल खोले जाएंगे।
प्रत्येक स्कूल के निर्माण पर 21.20 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। जिलाधिकारी ने हरदवा गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों की तर्ज पर इन क्षेत्रों का विकास होगा। यहां के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी। उन्होंने एसडीएम शत्रोहन पाठक को निर्देश दिया कि यहां पर योजनाओं को लागू करने के लिए विशेष प्रयास करें। बताया कि हरदवा के महेशपुर में एक नवीन प्राथमिक विद्यालय का निर्माण होगा। इसके अलावा तीन अन्य स्कूल भी स्थापित होने हैं। उन्होंने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।