फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four lakh looted in broad daylight from BC operator

बाइक सवार बीसी संचालक से दिन दहाड़े चार लाख की लूट

Mon, 27 Sep 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Four lakh looted in broad daylight from BC operator
गोंडा में कटरा बाजार के अशोकपुर के पास बीसी संचालक से हुई लूट की जांच करती पुलिस। - फोटो : GONDA
गोंडा। गोंडा-कटरा बाजार मार्ग पर अशोक पुर मोड़ के पास बीसी संचालक को टक्कर मार कर चार लाख रुपये से भरा बैग लूट कर लुटेरे भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पीड़ित को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस पीड़ित संचालक से पूछताछ की। पीड़ित बीसी संचालक अज्ञात के लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

खरगूपुर पुर थाना क्षेत्र के चौहट्टा निवासी सुधांशु भारती ने बताया कि वह कस्बा कटरा बाजार में बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। सोमवार को वह बैंक ऑफ इंडिया शाखा गोंडा से चार लाख रुपये बैग में लेकर बाइक से कटरा बाजार आ रहा था।
विज्ञापन

सुधांशु के मुताबिक वह गोंडा-कटरा बाजार मार्ग पर कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अशोक पुर मोड़ के पास पहुंचा ही था तभी पीछे से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गिर पड़ा और लुटेरे चार लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ मुन्ना उपाध्याय सहित स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। पुलिस ने जख्मी सुधांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ शुरू किया।
बैंक मित्र सुधांशु भारती ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र कस्बा कटरा बाजार के संचालक सुधांशु भारती ने चार लाख रुपये लूट की तहरीर दी है। पुलिस टीम गठित करके लुटेरों की शिनाख्त की जा रही है।
बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पीड़ित सुधांशु भारती के भाई हिमांशु ने बताया कि निजी पूंजी हमारी लूट गयी अब क्या होगा हमारी रोजी रोटी चली गयी।
स्थानीय थाना क्षेत्र में बीसी संचालकों से लूट की कई घटनायें पहले भी हो चुकी है। करीब दो वर्ष पहले पहाड़ा पुर में बीसी संचालक से दिनदहाड़े कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गये थे।

मोहम्मद पुर के पास से भी बीसी संचालक से दुकान से कैश लेकर लुटेरे फरार हो गये थे। करीब चार वर्ष पहले कैश ले जाते समय रास्ते में राय पुर के पास इलाहाबाद बैंक कटुवानाला के मैंनेजर से नौ लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed