फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four killed, three injured in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में चार की मौत, तीन जख्मी

Thu, 11 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four killed, three injured in road accidents
गोंडा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक ट्रैक्टर चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन



छपिया थाना क्षेत्र के चुवाड़ गांव निवासी शिवम उर्फ कुलदीप शर्मा (23) गांव के ही सियाराम यादव (26) व बभनाननगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 महागौरी नगर निवासी हीरालाल (22) के साथ बुधवार की शाम बाइक से बरात गए थे। वहां से देर रात तीनों लौट रहे थे। रास्ते में बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव के पास गौर-टिनिच मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किराने गड्ढे मेें चली गई, इससे तीनों युवक निर्माणाधीन मकान की बुनियाद से टकरा गए। मौके पर ही शिवम की मौत हो गई, जबकि सियाराम व हीरालाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों काफी देर तक वहीं पड़े रहे, सुबह गांववालों ने देखा तो दोनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सियाराम ने दम तोड़ दिया। हीरालाल का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक थाना गौर बृजेंद्र पटेल ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से दोनों युवकों की मौत हुई है।
विज्ञापन




उधर, कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगांव बरौली निवासी संतोषी के बेटे अंजनी कुमार की बुधवार को शादी थी। दूल्हे अंजनी का भाई छोटू (15), दुल्हे का मौसेरा भाई राहुल कुमार (22) निवासी दिगितपुरवा थाना विशेश्वरगंज बहराइच व लल्ला (17) निवासी ग्राम बरौली थाना कौड़िया बाइक से नगर कोतवाली के मेई मिश्रौलिया बरात जा रहे थे। रास्ते में आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर बनगाई गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी छोटू व लल्ला को पीएचसी रुपईडीह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कौड़िया विद्यासागर पांडेय ने बताया कि तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में चोट लगने से राहुल की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, धानेपुर थाना क्षेत्र के गूंगीदेई भावेनगर बखरवा निवासी शिवकुमार यादव (32) बुधवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर बग्गी रोड से धानेपुर की तरफ आ रहा था। तभी इंडियन बैंक की शाखा धानेपुर के समीप बग्गी रोड की तरफ से ही आ रही स्कॉर्पियो की साइड से टक्कर हो गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदती हुई किराना व्यापारी संतोष गुप्ता की दुकान में घुस गई, जिससे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के समय किराने की दुकान पर खड़े सहायक अध्यापक हरिप्रसाद वर्मा निवासी दत्तनगर माफी ने बताया कि ट्रैक्टर को दुकान की ओर से आता देख उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि शिवकुमार यादव के बड़े भाई राजकुमार यादव ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed