फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four hundred passengers from Mumbai landed, investigation could not be arranged

मुंबई से आए चार सौ यात्री उतरे, जांच की नहीं हो पाई व्यवस्था

Mon, 23 Mar 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Four hundred passengers from Mumbai landed, investigation could not be arranged
करनैलगंज (गोंडा)। सोमवार को मुंबई से आने वाली बांद्रा ट्रेन के आने पर करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर करीब चार सौ से अधिक यात्रियों का हुजूम ट्रेन से उतरा। उसके बाद रेलवे स्टेशन के आस पास लोगों में जबरदस्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रिक्शा, ऑटो, ऑटो रिक्शा रेलवे स्टेशन से बाहर निकल गए और भाग खड़े हुए। वहीं ट्रेन से उतरे लोगों ने पैदल ही अपने घरों की ओर निकलना शुरू कर दिया। रविवार की शाम से सोमवार की शाम तक करीब चार सौ लोग बसों व अन्य निजी साधनों से करनैलगंज नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। जिससे क्षेत्र में पूरी तरह दहशत का माहौल है। मुंबई से आने वाले लोगों को लेकर लोगों में दहशत अधिक है।
विज्ञापन

वहीं करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग या रेलवे की ओर से आने वाले यात्रियों का चेकअप करने की कोई व्यवस्था दूर-दूर तक नहीं दिखाई दी। जब यात्री ट्रेन या बस से उतर कर अपने अपने घरों को जाते हैं तो गांव में भी दहशत के चलते लोग उनके नजदीक जाने या घर के बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में कोरोना से संबंधित जागरूकता के अभाव के चलते अधिकांश लोग बाहर से आने के बावजूद एक साथ उठते बैठते हैं। जिससे कोरोना के फैलाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने एक अपील जारी की है।
विज्ञापन

जिसमें कहा गया है कि बाहर से आने वाले लोगों को गांव के लोग पहले जांच कराने की सलाह दें और जांच कराने के बाद में ही उनको गांव में रहने की जानकारी दें। किसी भी प्रकार की कोई अफवाह न फैलाएं दें, अफवाहों पर ध्यान न दें और बाहर से आए लोगों की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को फोन के माध्यम से दें। जिससे बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी संबंधित विभाग को दी जा सके। करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा बताते हैं कि ट्रेन आने के पूर्व रेलवे द्वारा उनको कोई सूचना नहीं दी गई। उसके बावजूद दोपहर बाद रेलवे स्टेशन पर कोरोना से बचाव की सामग्री के साथ स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं और अलग अलग जगहों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित कर दी गई है। जो रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप पर आने वाले लोगों की जांच करेंगे। किसी भी प्रकार की बीमारी या कोरोना का लक्षण पाए जाने पर उन्हें सीधे अस्पताल भेजने की व्यवस्था रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाह न फैलाएं, सहयोग करें लोग
करनैलगंज (गोंडा)। उपजिलाधिकारी व कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने लोगों से अपील जारी की है। जिसमें कहा गया है क ि गांव या नगर में बाहर से आने वाले लोगों को लेकर किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। किसी व्यक्ति को बीमारी होने या कोरोना का लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं। एसडीएम ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सीओ कृपाशंकर कनौजिया, कोतवाल केके राणा ने जारी अपील में समस्त नागरिक, पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान, बीडीसी व समस्त संभ्रांत व्यक्तियों से कहा है कि यदि उनके ग्राम सभा में कोई भी व्यक्ति बाहर से जैसे दिल्ली, मुंबई, सूरत, महाराष्ट्र, जयपुर व अन्य स्थानों से अब अपने घर वापस आ रहा है तो सबसे पहले उस व्यक्ति से बोले कि वह अपना मेडिकल चेकअप डॉक्टर से करवाने के उपरांत ही गांव में आए। यह सभी लोगों की स्वयं की जिम्मेदारी है कि उस व्यक्ति का चेकअप डॉक्टर से अवश्य करवाएं व किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलने से रोके व आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 108 या किसी विवाद की स्थिति में 112 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed