फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   four arrest

डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
four arrest
कटरा बाजार (गोंडा)। डकैती की योजना बनाते समय 15 हजार रुपये इनामी सहित चार लोगों को पुलिस व एसओजी टीम ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से बीस हजार नगदी सहित दो देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया। चारों के खिलाफ डकैती सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसौना प्रथम के प्रांगण में सोमवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर वह अपनी टीम में शामिल उपनिरीक्षक बब्बन सिंह, उपनिरीक्षक सत्य नरायन यादव, आरक्षी मणिकांत उपाध्याय व एसओजी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी के साथ छापा मारा जिसमें एक 15 हजार रुपये के इनामी सहित चार बदमाशों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उनके पास में दो देशी तमंचा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, हथौड़ा, पिलास व 20 हजार नगदी बरामद हुआ। इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि राम चन्दर पासी निवासी नया पुरवा राजापुर थाना परसपुर, ननकू उर्फ आलम निवासी भौरीगंज थाना परसपुर, रामअचल तिवारी निवासी लौटनपुरवा सलौनी थाना उमरी बेगमगंज व नान मुन्ना लोध निवासी सुरजन पाण्डेय पुरवा सलौनी उमरी बेगमगंज के खिलाफ डकैती सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed