फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former soldiers praised the valor of the Indian Army

Gonda News: पूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के शौर्य को सराहा

Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Former soldiers praised the valor of the Indian Army
 पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष का स्वागत करते पूर्व सैनिक। स्रोत: संगठन 
गोंडा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की ओर से बृहस्पतिवार को बैठक कर पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर खुशी जताई गई। पूर्व सैनिकों ने मिशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई को लेकर भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की। इस दौरान सर्वसम्मति से सूबेदार शत्रोहन मौर्य को संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

संगठन के वरिष्ठ सदस्य राममूर्ति तिवारी ने शत्रोहन मौर्य को जिला अध्यक्ष नामित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शत्रोहन ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य की सराहना आज पूरा विश्व कर रहा है। 1971 में जब भारत पाकिस्तान का युद्ध हुआ था तो उनकी उम्र मात्र 16 साल की थी। तभी से उनके मन में सेना में जाकर देश की सेवा करने की इच्छा जागी। उसी जज्बे की बदौलत सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा की। बैठक में पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर राधेश्याम, सुरेंद्र मिश्र, केपी तिवारी, श्याम सुंदर सिंह, राम दिवाकर सिंह, जगन्नाथ सिंह, एके सिंह, सूर्यपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed