{"_id":"68dac975e90285ace703c877","slug":"former-mps-supporters-and-mla-face-to-face-gonda-news-c-100-1-slko1026-144778-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व सांसद के समर्थक व विधायक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व सांसद के समर्थक व विधायक आमने-सामने
Mon, 29 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज में हमले में क्षतिग्रस्त एसयूवी। - संवाद
परसपुर। पूर्व सांसद के समर्थक व परसपुर आटा निवासी राहुल सिंह चौहान ने चरहुआं गांव के पास करनैलगंज विधायक व उनके समर्थकों पर वाहन में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
राहुल सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि रविवार को वह बाहर थे। उनके बड़े भाई व भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोकी सिंह रात 09:30 बजे ग्राम बक्सैला से दुर्गा पूजा में शामिल होकर समर्थकों के साथ लौट रहे थे। परसपुर-रगड़गंज मार्ग के ग्राम चरहुआं के पास पहुंचे थे। तभी विधायक अजय सिंह अपने काफिले के साथ आ गए। भाई के वाहन के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रोक लिया। विधायक तो गाड़ी में बैठे रहे, लेकिन उनके समर्थकों ने भाई के साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। तोड़कर कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। राहुल ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को प्रकरण से अवगत कराया गया है।
करनैलगंज विधायक अजय सिंह का कहना है कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। यह सब राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग चर्चा में आने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। वहीं, थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि राहुल सिंह की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।