फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former MP felicitated 1,800 meritorious students

Gonda News: पूर्व सांसद ने 1800 मेधावियों को किया सम्मानित

Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Former MP felicitated 1,800 meritorious students
मेधावियों के साथ पूर्व सांसद।
नवाबगंज। युवा ज्ञान शक्ति संगम की ओर से नंदिनी नगर महाविद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 के दूसरे चरण का आयोजन हुआ। इसमें तरबगंज, बेलसर, मुजेहना और इटियाथोक ब्लॉक के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 65 विद्यालयों के करीब 1800 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। विद्यार्थी लक्ष्य तय कर अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ें, तो सफलता स्वयं कदम चूमती है। सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी भी है। आज सम्मानित होने वाले छात्र आने वाले समय में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

संचालन डॉ. नवीन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, तरबगंज ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed