{"_id":"66a822cf33ab7defb1010273","slug":"former-mp-brij-bhushan-sharan-said-that-bjp-will-not-give-me-a-chance-now-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व BJP सांसद बृजभूषण बोले- अब मुझे मौका नहीं देगी भाजपा; डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व BJP सांसद बृजभूषण बोले- अब मुझे मौका नहीं देगी भाजपा; डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर दिया ये जवाब
Tue, 30 Jul 2024 04:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, iगोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, iगोंडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:46 AM IST
सार
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को नसीहत दी कि उन्हें भाजपा के बारे में भविष्यवाणी करने से बचना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा। कहा कि वह विपक्ष की भूमिका भी सही ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को राजा टोला में सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह के घर पहुंचे। ओमप्रकाश की हत्या से गम में डूबे परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने मदद का भरोसा दिया। इस दौरान बृजभूषण ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। वह प्रदेश सरकार को लेकर कुछ भी बोलने से कतराते रहे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर इतना जरूर कहा कि अब भाजपा मुझे कोई अवसर नहीं देगी। मैं मुंगेरीलाल के सपने नहीं देखता हूं। इस समय आराम की जिंदगी जी रहा हूं। सपा मुखिया अखिलेश यादव को नसीहत दी कि उन्हें भाजपा के बारे में भविष्यवाणी करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा। कहा कि वह विपक्ष की भूमिका भी सही ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं। सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल पर बृजभूषण कुछ बोले तो नहीं, लेकिन कहा कि यह किसी के पक्ष में नहीं है। सरकार से संगठन बड़ा होता है।
विज्ञापन