{"_id":"581e1c554f1c1bad314390ae","slug":"former-legislator-s-teacher-wife-prevented-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की शिक्षिका पत्नी का रोका वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की शिक्षिका पत्नी का रोका वेतन
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहसा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत बसपा के पूर्व विधायक की पत्नी को स्कूल न जाना मंहगा पड़ गया है। गुरुवार को बीएसए के निरीक्षण में बिना सूचना के विद्यालय से नदारद मिलने पर बीएसए ने उनके अनुपस्थित दिनों का वेतन रोक दिया है। वहीं, वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर खास में एक सहायक अध्यापक के स्थान पर एक बाहरी युवक शिक्षण कार्य करता मिला। इस पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद भी परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। तरबगंज क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक रमेश गौतम की पत्नी अनुज गौतम हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहसा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
बीएसए ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि विधायक की पत्नी होने की धौंस दिखाकर अनुज गौतम विद्यालय नहीं आती हैं। इस पर उन्होंने गुरुवार को विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें पूर्व विधायक की पत्नी स्कूल से अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने बताया कि वह 19 अक्तूबर से तीन नवंबर तक बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहीं। इस पर बीएसए ने अनुज के अनुपस्थित अवधि का वेतन अदेय कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, बीएसए ने शनिवार को वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर खास का निरीक्षण किया। इस स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक शिवश्याम मौर्या के स्थान पर एक बाहरी युवक शिक्षण कराता पाया गया।
उसने बताया कि शिवश्याम ने उसे तीन हजार रुपये प्रतिमाह पर स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए लगा रखा है। इस पर बीएसए ने शिवश्याम मौर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इसमें संलिप्तता के आधार पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृपाराम यादव का स्थायी वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि निलंबित किए गए शिक्षक शिवश्याम के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलों का निरीक्षण न करने व अपने दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन न करने के आरोप में बीएसए ने हलधरमऊ के खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार राय का अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। बीएसए ने बताया कि जानकारी होने के बावजूद बीईओ ने अनुपस्थित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नही की।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर खास में तैनात शिक्षक के स्थान पर बाहरी युवक के शिक्षण कार्य करने के मामले में बीएसए ने वजीरगंज के बीईओ अर्जुन वर्मा व न्याय पंचायत समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिवश्याम एक वर्ष से विद्यालय नहीं आ रहा था। इसकी जानकारी बीईओ व एनपीआरसी को थी। इन दोनों लोगों ने अपने निरीक्षण के दौरान बाहरी युवक को ही शिवश्याम मानकर उसका हस्ताक्षर प्रमाणित कर दिया।