फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former chairman of Nagar Palika Parishad Gonda dies

नगर पालिका परिषद गोंडा के पूर्व चेयरमैन का निधन

Fri, 09 Aug 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former chairman of Nagar Palika Parishad Gonda dies
गोंडा। पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राज किशोर अग्रवाल उर्फ रज्जू लाला का गुरुवार की सुबह हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। इससे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। भाजपा से बलरामपुर विधायक, जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

अस्सी वर्षीय राजकिशोर अग्रवाल उर्फ रज्जू लाला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रज्जू लाला के पुत्र व भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। रज्जू 1995 का नगर पालिका का चुनाव जीत कर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने।
विज्ञापन

उन्होंने अटल जी के बलरामपुर संसदीय चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कई दिनों तक उनके संग प्रचार प्रसार किया। सरल स्वभाव के लिए मशहूर रहे राज किशोर अग्रवाल के अंतिम दर्शन के लिये नूरामल मंदिर के पीछे स्थित उनके आवास पर राजनीतिक नेताओं, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों, पत्रकारों का तांता लगा रहा। पूर्व चेयरमैन अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्री रामजानकी धर्मादा समिति के संरक्षक होने के साथ कई सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पद पर रहकर समाजसेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद ने बताया कि रज्जू लाला के निधन से सभी स्तब्ध रह गए। नगर पालिका में शोकसभा आयोजित की गयी और काम काज बंद रखा गया। पूर्व चेयरमैन को श्रद्धांजलि देने वालों में बलरामपुर के भाजपा विधायक पलटूराम, पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन, भाजपा के जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, समाजसेवी धर्मवीर आर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed