फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Former chairman Nirmal surrenders, sent to jail

Gonda News: पूर्व चेयरमैन निर्मल ने किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

Mon, 24 Nov 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Former chairman Nirmal surrenders, sent to jail
 पूर्व चेयरमैन रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव 
गोंडा। वर्ष 2004 में बिजली की समस्या को लेकर हुए बवाल के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने जमानत याचिका खारिज करके उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया। मामले में अगली सुनवाई छह दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

भगोड़ा घोषित किए जा चुके पूर्व पालिकाध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव सोमवार को एकाएक सीजेएम कोर्ट में पहुंचे और जमानत के लिए अर्जी दाखिल की। सीजेएम अमित सिंह ने सुनवाई करते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने निर्मल को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। निर्मल के अधिवक्ता ने बताया कि वह मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष जमानत याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया करेंगे। पूर्व पालिकाध्यक्ष को जेल में सामान्य बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन


ये है मामला
सात सितंबर 2004 को शहर में विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर इन्कैन चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। भीड़ ने सपा कार्यालय व एक शोरूम में तोड़फोड़ की और रोडवेज बस में आग लगा दी। नगर कोतवाली के तत्कालीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। निर्मल श्रीवास्तव को उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने निर्मल समेत 17 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। लंबे समय से अदालत से अनुपस्थित चल रहे निर्मल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। 15 नवंबर को न्यायालय ने निर्मल को भगोड़ा घोषित कर उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्ष 2023 में भाजपा से निष्कासित हुए थे निर्मल
निर्मल श्रीवास्तव पहली बार वर्ष 2012 में गोंडा नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए थे। करीब दो साल के बाद उनके अधिकार सीज कर दिए गए थे।इसके बाद वह नगर पालिका व विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके। वर्ष 2023 में उनकी पत्नी संध्या श्रीवास्तव ने पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस पर निर्मल को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed