{"_id":"679284fbabcdf9a949070de0","slug":"former-bjp-mla-lalla-bhaiya-passes-away-gonda-news-c-100-1-slko1026-131415-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व भाजपा विधायक लल्ला भैया का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व भाजपा विधायक लल्ला भैया का निधन
Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का बृहस्पतिवार शाम बीमारी के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कटरा शहबाजपुर मेला बगिया सरयू घाट पर होगा।
धनावा स्टेट के राजकुमार व पूर्व विधायक लल्ला भैया को एक वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ा था। वह कई महीने से गंभीर रूप से बीमार थे। वह एक माह से लखनऊ स्थित अपने आवास में रह रहे थे। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार शाम को 05:30 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।
23 वर्ष की उम्र में ही चुने गए थे विधायक
कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया पहली बार 23 वर्ष की अवस्था में वर्ष 1989 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव जीते थे। वर्ष 1991 में वह भाजपा के टिकट चुनाव जीते। वर्ष 1993 के उपचुनाव में भी वह भाजपा से विधायक बने। फिर वर्ष 1996 में भी भाजपा से विधायक चुने गए। वर्ष 2002 में पार्टी का टिकट देर में मिलने के कारण वह चुनाव मैदान में आए, मगर समाजवादी पार्टी के योगेश प्रताप सिंह से हार गए। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में लल्ला भैया कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते। वर्ष 2008 के मध्यावधि चुनाव में लल्ला भैया ने खुद चुनाव मैदान में न आकर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अपनी बहन कुंवरि ब्रिज सिंह को मैदान में उतारा। इस चुनाव में उनकी बहन ने जीत हासिल की। वर्ष 2012 में योगेश प्रताप सिंह को सफलता मिली और लल्ला भैया बहुत कम मतों से चुनाव हार गए। वर्ष 2017 के चुनाव में लल्ला भैया ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की। वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया और लल्ला भैया चुनाव मैदान से बाहर रहे।